Sanjay Seth Net Worth- संजय सेठ की संपत्ति में 5 साल में 60 लाख का इजाफा, इतने करोड़ की हुई नेटवर्थ

राज्य ब्यूरो, रांची। रांची संसदीय सीट पर भाजपा के प्रत्याशी संजय सेठ ने गुरुवार को नामांकन पत्र के साथ दाखिल शपथ पत्र में यह जानकारी दी है कि उनके पास दो करोड़ रुपये की चल-अचल संपत्ति है। पांच साल पहले 2019 के चुनाव में उन्होंने अपनी संपत्ति 1.40

4 1 13
Read Time5 Minute, 17 Second

राज्य ब्यूरो, रांची। रांची संसदीय सीट पर भाजपा के प्रत्याशी संजय सेठ ने गुरुवार को नामांकन पत्र के साथ दाखिल शपथ पत्र में यह जानकारी दी है कि उनके पास दो करोड़ रुपये की चल-अचल संपत्ति है। पांच साल पहले 2019 के चुनाव में उन्होंने अपनी संपत्ति 1.40 करोड़ रुपये बताई थी।

loksabha election banner

इस प्रकार पांच साल में उनकी चल-अचल संपत्ति में 60 लाख रुपये की बढ़ोतरी हुई है। पांच साल पहले संजय सेठ के पास एक लाख का ऋण था। अभी वे 32 लाख के कर्जदार हैं। संजय सेठ की पत्नी के पास 40 लाख की संपत्ति है।

संजय सेठ के पास चल-अचल संपत्तियों में 77 हजार 500 रुपये नकद के अलावा बैंक में नौ लाख 13 हजार 137 रुपये हैं। उन्होंने 28.51 लाख का बांड व 33.74 लाख का एनएसएस, पोस्टल सेविंग, इंश्योरेंस आदि में निवेश किया है। उनके पास 56.17 लाख की कार, 230 ग्राम सोना, 1.40 लाख की पिस्टल भी है। उन्होंने कार लोन लेकर खरीदी है, जिसका 31 लाख रुपये का बकाया है।

सेठ पर धुर्वा थाने में दर्ज हैं दो कांड

संजय सेठ ने अपने शपथ पत्र में धुर्वा थाने में दर्ज दो आपराधिक मामलों की जानकारी दी है। उन्होंने बताया है कि उनपर धुर्वा थाने में दो केस दर्ज हैं। दोनों ही कांड सरकार के विरुद्ध प्रदर्शन से संबंधित हैं। दोनों ही कांड अभी अनुसंधान के अधीन हैं। अब तक किसी भी केस में चार्जफ्रेम आदि नहीं हुआ है।

यह भी पढ़ें:Amit Shah Deepfake Video: झारखंड कांग्रेस का 'X' अकाउंट सस्पेंड, अमित शाह फेक वीडियो मामले में हुई कार्रवाई

Jharkhand Politics: केंद्रीय मंत्री अन्नपूर्णा देवी ने कोडरमा से किया नामांकन, संजय सेठ ने रांची से भरा पर्चा

\\\"स्वर्णिम
+91 120 4319808|9470846577

स्वर्णिम भारत न्यूज़ हिन्दी के एंड्रॉएड ऐप के लिए आप यहां क्लिक कर सकते हैं.

मनोज शर्मा

मनोज शर्मा (जन्म 1968) स्वर्णिम भारत के संस्थापक-प्रकाशक , प्रधान संपादक और मेन्टम सॉफ्टवेयर प्राइवेट लिमिटेड के मुख्य कार्यकारी अधिकारी हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Laptops | Up to 40% off

अगली खबर

JAC 8th 9th 11th Result 2024 Live: झारखण्ड 9वीं और 11वीं के नतीजे घोषित, 8वीं का भी परीक्षाफल जल्द संभव

एजुकेशन डेस्क, नई दिल्ली। झारखण्ड बोर्ड 8वीं, 9वीं और 11वीं कक्षाओं के परीक्षाफल का इंतजार कर रहे लाखों छात्र-छात्राओं के लिए बड़ी खबर। झारखण्ड अधिविद्य परिषद (JAC) द्वारा वर्ष 2023-24 के लिए कक्षा 8, कक्षा 9 और कक्षा 11 के परिणाम घोषित कर दिए गए

आपके पसंद का न्यूज

Subscribe US Now